Gautam Gambhir viral video: गौतम गंभीर ने अपने वायरल वीडियो पर दी सफाई, देखिए क्या कहा

Gautam Gambhir explanation on viral video: टीम इंडिया के पूर्व विश्व कप विजेता क्रिकेटर, कमेंटेटर और सांसद गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो भारत-नेपाल एशिया कप मैच के दौरान श्रीलंका के कैंडी के मैदान पर दर्शकों के कुछ बोलने पर आपत्तिजनक इशारा करते नजर आए थे। अब गंभीर ने इस पर सफाई पेश की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतम गंभीर का वायरल वीडियो
  • कुछ दर्शकों ने स्टैंड्स से लगाए थे नारे
  • गंभीर ने अब अपनी आपत्तिजनक प्रतिक्रिया पर सफाई दी

Gautam Gambhir reaction on his Viral Video: कैंडी के पालेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और नेपाल के बीच जारी एशिया कप 2023 मैच के दौरान मैदान से बाहर एक अजीब घटना भी हो गई। इस घटना में दोनों टीमों का कोई खिलाड़ी नहीं बल्कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर, कमेंटेटर और सांसद गौतम गंभीर शामिल थे। दरअसल, गंभीर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद उनको इसकी सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा।

Gautam Gambhir reaction on his viral video

गौतम गंभीर

मैच में कमेंट्री कर रहे गौतम गंभीर जब बीच में मैदान से बाहर जा रहे थे, तब वहां फैंस ने कुछ नारे लगाए। किसी का कहना है कि कोहली-कोहली के नारे लगे, कोई कह रहा है कि धोनी-धोनी के नारे लग रहे थे। तभी गंभीर ने फैंस की तरफ देखकर आपत्तिजनक इशारा किया। इसके बाद उनका वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। अब गंभीर ने इसको लेकर सफाई दी है। उनका कहना है कि वहां कुछ पाकिस्तानी फैंस भी थे जो भारत विरोधी नारे लगा रहे थे, जिसकी वजह से उनको ऐसा इशारा या प्रतिक्रिया देनी पड़ी।

End of Feed