लॉर्ड्स में जडेजा की पारी पर आई कोच गंभीर की पहली प्रतिक्रिया, 22 रन से हार गई थी टीम इंडिया

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में जडेजा ने 61 रन की नाबाद पारी खेली थी। अब बीसीसीआई की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें जडेजा की तारीफ की गई है।

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में भले ही टीम इंडिया 22 रन से मुकाबला हार गई, लेकिन रवींद्र जडेजा ने जिस तरह की बल्लेबाजी की वह काबिले तारीफ है। उन्होंने लोअर ऑर्डर में आकर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी के साथ अहम साझेदारी की और टीम इंडिया को जीत के करीब ले गए। हालांकि, उनके अप्रोच को लेकर कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाए थे। अब बीसीसीआई ने एक वीडियो जारी कर जडेजा की उस पारी पर प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो में कोच गंभीर सहित टीम के अन्स सदस्यों की भी प्रतिक्रिया है।

ind vs eng, Ravindra jadeja Video

रवींद्र जडेजा (साभार-BCCI )

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की प्रशंसा करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में उनके प्रदर्शन को अविश्वसनीय जुझारूपन करार दिया जिसके लिए उन्हें टीम का मोस्ट वैल्यूवल खिलाड़ी (एमवीपी) बताया। जडेजा 181 गेंदों पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन उनकी इस शानदार पारी के बावजूद भारत तीसरे टेस्ट में 22 रन से हार गया।

End of Feed