राहुल द्रविड़ के बाद कौन होगा टीम इंडिया का कोच? गंभीर के साथ ये दिग्गज भी रेस में आगे

Team India next coach: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में उनके बाद टीम इंडिया का कोच कौन होगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Team India next coach: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने राहुल द्रविड़ की जगह भारत का अगला मुख्य कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। द्रविड़ को नवंबर 2021 में कोच बनाया गया था और उनका अनुबंध टी20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया था। ऐसे में जून में उनका कांट्रेक्ट समाप्त हो रहा है।

TEAM INSIA DIDIDI

भारतीय टीम का अगला कोच (फोटो- BCCI/IPL)

बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते नए मुख्य कोच पद के लिए एक विज्ञापन जारी किया था और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पुष्टि की थी कि अगर द्रविड़ पद पर बने रहना चाहते हैं, तो वह फिर से आवेदन कर सकते हैं। लेकिन यह बताया गया है कि वह दूसरा कार्यकाल लेने के इच्छुक नहीं हैं।

End of Feed