मायूस खामोशी से खुशियों के आंसूओं तक, हिटमैन के दिल का हाल बताती ये दो तस्वीरें

Rohit Sharma Greatest Comeback: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। ये जीत टीम के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा के लिए बेहद खास और जरूरी थी जिन्होंने दमदार वापसी कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज कर दिया है।

Rohit Sharma comeback: कहते हैं 'जो डूबकर उठता है, वही समंदर की ताकत जानता है। वापसी करो और दिखा दो' भारतीय टीम के कप्तान और सभी के चहेते रोहित शर्मा ने भी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया को जीत दिलाकर ये सभी को दिखा दिया है कि उनमें अभी भी जीत की भूख बाकी है। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले रोहित आलोचनाओं के गहरे समंदर में घिरे हुए थे लेकिन वे इसमें डूबे नहीं और दमदार वापसी से इतिहास रच दिया। रोहित भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। वे धोनी के बाद इकलौते लीडर हैं जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने एक से ज्यादा खिताब अपने नाम किया हो। रोहित शर्मा के आज भले ही हर तरफ गुणगान हो रहे हैं लेकिन दो महीने पहले की ही बात है जब उनकी काबिलियत पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे और संन्यास तक की चर्चाएं चल रही थी लेकिन रोहित ने कैसे वापसी की इसकी कहानी दो तस्वीरें बयां करती है।

Rohit Sharma comeback

रोहित शर्मा का दमदार कमबैक (फोटो- AP/ICC)

30 दिसंबर 2024 की बात है जब पूरी दुनिया नए साल के आगमन की तैयारियों में लगी हुई थी तब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की टीम इंडिया के डगआउट में मायूस बैठे एक तस्वीर सामने आती है। रोहित का सिर झुका हुआ था और वे हार की खामोशी लिए बैठे हुए थे। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम मेलबर्न टेस्ट हार गई थी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज में 2-1 से पीछे हो गई थी। भारत का ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज जीतने का सपना भी चूर-चूर हो गया था।

End of Feed