संजू या तिलक नहीं ये हो सकते हैं टीम इंडिया के अगले धोनी या युवराज, पूर्व क्रिकेटर का दावा

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Aug 19, 2023, 02:34 PM IST

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे ने आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में डेब्यू करने वाले रिंकू सिंह को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रिंकू सिंह नंबर 5 या 6 पर वही काम कर सकते हैं जो कभी एमएस धोनी और युवराज करते थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिंकू सिंह को लेकर किरण मोरे का दावा
  • रिंकू सिंह को बताया अगला फिनिशर
  • आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में रिंकू ने किया डेब्यू

आईपीएल 2023 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले रिंकू सिंह को आखिरकार आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I मुकाबले में डेब्यू कैप मिल गई। उन्हें इस दौरे पर टीम की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने कैप सौंपी। हालांकि, बारिश से बाधित इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला और फैंस का इंतजार फिलहाल एक मैच के लिए और बढ़ गया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भले ही एक भी गेंद न खेली हो, लेकिन पहले घरेलू क्रिकेट में और फिर आईपीएल में अपने प्रदर्शन से उन्होंने फैंस के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटरों की दिलों में एक खास जगह जरूर बना ली है। यही कारण है कि टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे को इस खिलाड़ी से खासी उम्मीद है।

KIRAN MORE ON RINKU SINGH

किरन मोरे, संजू सैमसन और तिलक वर्मा (साभार-Twitter)

मोरे के अगले धोनी या युवराज हैं रिंकू

End of Feed