टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय महिला टीम, वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ने दी यह सलाह

टी20 महिला विश्व कप के पहले दौर से बाहर होने के बाद बिशप ने कहा कि भारत को विश्व स्तर पर सफलता पानी है तो महिला प्रीमियर लीग (WPL) के जरिए और तेज गेंदबाज और कलाई के स्पिनर तैयार करने होंगे।

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ी सलाह दी है। टी20 महिला विश्व कप के पहले दौर से बाहर होने के बाद बिशप ने कहा कि भारत को विश्व स्तर पर सफलता पानी है तो महिला प्रीमियर लीग (WPL) के जरिए और तेज गेंदबाज और कलाई के स्पिनर तैयार करने होंगे। वनडे में विश्व चैंपियन भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई।

Team India (3)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (BCCI Women)

WPL का सही इस्तेमाल करे भारतीय टीम

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप विशेषज्ञ बिशप ने जियो स्टार के मीडिया डे में कहा, "डब्ल्यूपीएल में टीमों को इस तरह तैयार करना होगा कि विदेशी खिलाड़ियों के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों का चयन भी अहम भूमिका निभाए। क्योंकि टी20 इंटरनेशनल में आपको भारतीय खिलाड़ियों की ही जरूरत होगी।" उन्होंने साफ किया, "विश्व स्तर पर आप विदेशी खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रहते। यह आपकी राष्ट्रीय टीम है।"बिशप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में रिचा घोष को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर नहीं भेजने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि रिचा को थोड़ा ऊपर भेजा जाना चाहिए था। जेमिमा रोड्रिग्स लय में नहीं थी।"

End of Feed