Syed Abid Ali: नहीं रहे पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली, 83 की उम्र में ली आखिरी सांस

Syed Abid Ali: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। अपने जमाने में उनकी गिनती सबसे फिट खिलाड़ी के तौर पर की जाती थी।उनका निधन अमेरिका में हुआ।

Syed Abid Ali: अपनी बहुमुखी प्रतिभा और कुशल क्षेत्ररक्षण के लिए मशहूर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। आबिद अली हैदराबाद के शानदार क्रिकेटरों के समूह में शामिल थे जिसका हिस्सा एमएके पटौदी, एमएल जयसिम्हा और अब्बास अली बेग थे। उनका निधन अमेरिका में हुआ।

Syed Abid Ali

सैयद आबिद अली (साभार-X)

आबिद अली के निधन की खबर उत्तरी अमेरिका क्रिकेट लीग (एनएसीएल) ने साझा की। एनएसीएल ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया, ‘‘मैं पूरी श्रद्धा से आपके साथ भारत के क्रिकेट के दिग्गज चाचा सैयद आबिद अली के निधन की खबर साझा कर रहा हूं जिन्होंने कैलिफोर्निया के ट्रेसी को अपना घर बनाया और जिनकी उल्लेखनीय विरासत हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है।’’

End of Feed