एंड्रयू स्ट्रॉस को दिखी शुभमन गिल में अपनी झलक, बताया टेस्ट कप्तानी से उन्हें मिलो रहा है कैसा फायदा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने बताया है कि टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल को कप्तानी से मिल रहा है कैसा फायदा? गिल भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालने के बाद मचा रहे हैं लगातार धमाल

लंदन: ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने वाले इंग्लैंड के आखिरी कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस को शुभमन गिल अपने शुरुआती कप्तानी के दिनों की याद दिलाते हैं जब नेतृत्व की अतिरिक्त जिम्मेदारी का उनके बल्लेबाजी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा था। स्ट्रॉस ने लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पीटीआई से कहा कि कप्तानी ने बल्लेबाज शुभमन गिल की मदद की है, जिन्होंने श्रृंखला में अब तक 601 रन बनाए हैं। कप्तान के रूप में गिल की पहली टेस्ट श्रृंखला से पहले एसईएनए (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में उनके रिकॉर्ड पर सवाल उठाए गए थे, लेकिन 25 वर्षीय गिल ने टेस्ट में अपने खेल को अगले स्तर पर ले जाकर आलोचकों को खामोश कर दिया है।

Shubman Gill

शुभमन गिल (फोटो क्रेडिट AP)

अबतक असाधारण रहा है शुभमन गिल के लिए सत्र

स्ट्रॉस ने कहा,'उसका यह सत्र अब तक असाधारण रहा है। वह वास्तव में शानदार तकनीक वाले एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मैं अपने उस समय के बारे में भी सोचता हूं जब मैंने इंग्लैंड की कप्तानी शुरू की थी, वह अतिरिक्त जिम्मेदारी शुरुआती चरणों में आपकी बल्लेबाजी में वास्तव में मददगार होती है।' इंग्लैंड के लिए खेले गए अपने 100 टेस्ट में से 50 में कप्तानी करने वाले 48 वर्षीय इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा,'यह शायद बाद के चरणों में अधिक कठिन हो जाता है, लेकिन अभी वह उस ‘स्वीट स्पॉट (शानदार लय)’ में है। मुझे लगता है कि उसे बस इस लय को जारी रखते हुए इसका लुत्फ उठाना चाहिये।'

End of Feed