पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने पत्नी सोफिया के साथ किए तिरुपति में दर्शन- VIDEO

Shikhar Dhawan Takes Blessing Of Lord Tirupati: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सोफी शाइन भी मौजूद रहीं।

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वो कड़े सुरक्षा घेरे में नजर आए। धवन ने तिरुपति मंदिर में दर्शन करने के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

Shikhar Dhawan Visits and prays at Tirupati Balaji Temple With Wife Sophie Shine

शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे

शिखर धवन ने तिरुपति में भगवान के दर्शन करने के बाद कहा, "मुझे बहुत ही अच्छे दर्शन हुए। यहां के प्रशासन ने बहुत अच्छे इंतजाम किए थे। भगवान तिरुपति के इतने अच्छे दर्शन पाकर मैं बहुत आभारी हूं।"

End of Feed