वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग ना कराने पर पूर्व क्रिकेटर ने टीम प्रबंधन से पूछे कड़े सवाल, क्या तीसरे टी20 में खेलेंगे?

Vaibhav Suryavanshi Batting Position Dillema: टीम इंडिया के सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पिछले मैच में चोटिल ईशान किशन की जगह प्लेइंग-11 में शामिल तो किया गया, लेकिन उनको तीसरे नंबर पर खेलना पड़ा जहां वो फ्लॉप भी साबित हुए। इसी को लेकर पूर्व क्रिकेटर सदगोपन रमेश ने टीम प्रबंधन पर सवाल उठा दिए हैं, और क्या वैभव तीसरा टी20 खेल सकेंगे।

IND vs NZ T20: लगातार छह मैचों तक बेंच पर बैठने के बाद, वैभव सूर्यवंशी आखिरकार प्लेइंग-11 में लौट आए। पांच मैचों की T20I सीरीज के दूसरे मुकाबले में, जब टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरी, तो सूर्यवंशी को शामिल किया गया। उन्होंने चोटिल ईशान किशन की जगह ली। टीम मैनेजमेंट ने ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव न करने का फैसला किया, इसलिए सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। 15 वर्षीय यह बल्लेबाज आठ गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गया। T20I क्रिकेट में यह पहली बार था जब सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। सदागोपन रमेश ने सूर्यवंशी की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने के लिए मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि उन्हें पारी की शुरुआत (ओपनिंग) करनी चाहिए थी।

Will Vaibhav Suryavanshi Play In Third T20I

क्या वैभव सूर्यवंशी तीसरे टी20 में खेलेंगे?

इंस्टाग्राम पर रमेश ने कहा, "उन्हें ओपनिंग करनी चाहिए थी। एक युवा खिलाड़ी के तौर पर, जैसे ही मैनेजमेंट ने उनसे कहा कि उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी है, तो वे घबरा गए होंगे। वे इसलिए खेले क्योंकि ईशान किशन चोटिल थे। हालांकि, ओपनिंग जोड़ी को न छेड़ना मैनेजमेंट का गलत फैसला नहीं था, लेकिन सूर्यवंशी को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का अनुभव नहीं है। उनकी असली ताकत पारी की शुरुआत करना है, जहां वे पहली ही गेंद से छक्का या चौका लगाने की क्षमता रखते हैं।"

End of Feed