पूर्व कोच बुकानन ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की जीत इन पर निर्भर होगी

India vs Australia Test Series 2024: पूर्व कोच जॉन बुकानन का मानना है कि भारत की आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में जीत की हैट्रिक लगाने की संभावना इस बात पर निर्भर करेगी कि उसके उम्रदराज स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों का सामना किस तरह करते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024
  • पूर्व कोच जॉन बुकानन का टीम इंडिया पर बयान
  • बताया किस पर निर्भर रहेगी भारत की जीत

आस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जॉन बुकानन का मानना है कि भारत की आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में जीत की हैट्रिक लगाने की संभावना इस बात पर निर्भर करेगी कि उसके उम्रदराज स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों का सामना किस तरह करते हैं। भारत 1991-92 के बाद पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलिया का दौरा करेगा जिसका पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा।

John Buchanan on Team India hopes In BGT

जॉन बुकानन ने टीम इंडिया पर दिया बयान (X/AP)

मुख्य कोच के तौर पर आस्ट्रेलिया के सभी प्रारूपों में स्वर्णिम दौर का मार्गदर्शन करने वाले बुकानन ने कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया दोनों के पास उम्रदराज खिलाड़ियों की भरमार है लेकिन इससे दोनों टीम के बीच प्रतिस्पर्धा में कोई बाधा नहीं होगी। बुकानन ने बृहस्पतिवार को सीपी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल के लिए ‘रेडी स्टेडी गो किड्स’ खेल कार्यक्रम के लांच के बाद पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘‘पिछली श्रृंखला में भारत से हारने के बाद से आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण में (ऑफ स्पिनर नाथन लियोन) के साथ अब कैमरन ग्रीन और मिचेल मार्श शामिल हैं। यह काफी ताकतवर गेंदबाजी लाइनअप है। ’’

End of Feed