जानलेवा बीमारी से जूझ रहे अफगानिस्तान के क्रिकेटर को भारतीय अस्पताल का सहारा

Ex-Afghanistan Pacer Shapoor Zadran: ​​बाएं हाथ के 38 वर्षीय तेज गेंदबाज शापूर जादरान अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि उन्हें एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) होने का पता चला है।

Ex-Afghanistan Pacer Shapoor Zadran: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि उन्हें एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) होने का पता चला है। बाएं हाथ के इस 38 वर्षीय तेज गेंदबाज को फिलहाल नयी दिल्ली के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है जहां जनवरी से उनका इलाज चल रहा था। मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करने वाला ’एचएलएच’ एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली काफी कमजोर हो जाती है। मरीज को प्रतिरक्षा प्रणाली की अत्यधिक सक्रिय प्रतिक्रिया के कारण शरीर में बहुत अधिक सूजन का सामना करना पड़ता है जिससे शरीर के ऊतकों को नुकसान पहुंचता है जिसमें बोन मैरो, यकृत, स्प्लीन और लिम्फ नोड्स शामिल हैं।

Shapoor Zadran

दिल्ली के अस्पताल में भर्ती शापूर जादरान (फोटो साभार- AP)

जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं शापूर जादरान

शापूर के छोटे भाई गमार जादरान ने बताया कि उनके भाई को सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर में अस्वस्थ महसूस हुआ था और बाद में अफगानिस्तान के डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए भारत जाने की सलाह दी थी। गमार ने ’ईएसपीएनक्रिकइंफो’ को बताया, ’’यह एक बहुत ही गंभीर संक्रमण था।’’ उन्होंने कहा, ’’उनके पूरे शरीर में संक्रमण था जिसमें टीबी (तपेदिक) भी शामिल था। यह उनके दिमाग तक भी फैल गया था जिसका पता एमआरआई और सीटी स्कैन के बाद चला।’’

End of Feed