Asian Games 2023 Cricket Schedule: एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल, नियम, और टीमें

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 18, 2023, 08:56 AM IST

Asia Games 2023 Team India Cricket Schedule, Match List, Time Table, Teams: एशियन गेम्स 2023 में क्रिकेट की स्पर्धा में भारतीय महिला और पुरुष टीमें भाग ले रही हैं। जानिए टूर्नामेंट में कौन सी टीमें खेल रही हैं और कैसा रहेगा पूरा कार्यक्रम, कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

Asia Games 2023 Team India Cricket Schedule, Match List, Time Table, Teams: एशियन गेम्स 2022 का आयोजन चीन के हांगजू शहर में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच होने जा रहा है। एशियाई खेले में इस बार भी टी20 फॉर्मेट में क्रिकेट को महिला और पुरुष दोनों वर्गों में शामिल किया गया है। महिला वर्ग के मुकाबले 19 सितंबर से (आधिकारिक तौर पर उद्धाटन समारोह से पहले) शुरू हो जाएंगे। 14 टीमों के बीच महिलाओं के वर्ग में स्वर्ण पदक के लिए भिड़ंत होगी। फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच 26 अक्टूबर, 2023 को खेला जाएगा। इसके बाद क्रिकेट की स्पर्धा में पुरुषों के मुकाबले 28 अक्टूबर से शुरू होंगे और गोल्ड मेडल मैच 07 अक्टूबर, 2023 को खेला जाएगा। पुरुषों के वर्ग में 18 टीमें शिरकत कर रही हैं।

Indian Cricket team Asian Games 2022 Full Schedule

भारतीय क्रिकेट टीम का एशियन गेम्स 2022 फुल शेड्यूल (साभार BCCI)

एशियन गेम्स 2023 में कितनी टीमें क्रिकेट की स्पर्धा में ले रही हैं भाग?

एशियन गेम्स 2023 में क्रिकेट में महिला वर्ग में 14 और पुरुष वर्ग में 18 टीमें भाग ले रही हैं। टीमों की वरीयता 1 जून, 2023 की आईसीसी टीम रैंकिंग पर आधारित होगी।

End of Feed