'अब तक की सबसे सपाट पिच', भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच ड्रॉ होने पर भड़के पूर्व कप्तान

Jeremy Koni Accuses Pitch Curator For Flat Wellington Track: न्यूजीलैंड और मेहमान भारत के बीच वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ रहा और इसकी बड़ी वजह रही वहां की पिच। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने इसे अब तक की सबसे सपाट पिच करार दिया और बताया कि आखिर ये हुआ क्यों।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच ड्रॉ
  • पूर्व कीवी कप्तान जेरेमनी कोनी पिच क्यूरेटर पर भड़के
  • कोनी ने बताया आखिर ऐसा हुआ क्यों

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ’अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ’औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था। पिच पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में पांचवें दिन भी बेजान बनी रही और इस पर दोनों टीम के बल्लेबाजों को खास परेशानी नहीं हुई।

IND vs NZ 1st Test, Jeremy Koni Targets Pitch Curator for Flat Wellington Track

भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट की पिच पर उठे सवाल

न्यूजीलैंड की तरफ से 52 टेस्ट और 88 वनडे खेलने वाले पूर्व कप्तान कोनी ने पीटीआई से कहा, "मैंने बहुत लंबे समय से यहां की पिच को इतना सपाट देखा। यह सबसे सपाट पिच थी। इस पिच को अब ग्राउंड्समैन की नई टीम देख रही है। पिछले ग्राउंड्समैन के जाने के बाद पिच की स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्होंने पिच को काफी औसत स्थिति में छोड़ा था, इसलिए पिच को तैयार करने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने मुझे बताया कि पिच के इतना बेजान होने का यही कारण है।"

End of Feed