IND vs AUS ODI Series: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में नहीं नजर आएंगे ये 5 धुरंधर क्रिकेटर

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 15, 2023, 06:31 PM IST

Players who will not feature in IND vs AUS ODI Series 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 मार्च से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस भारत दौरे पर दोनों टीमों के बीच ये पहल सीमित ओवर क्रिकेट सीरीज होगी लेकिन इसमें कई धुरंधर मौजूद नहीं होंगे।

IND vs AUS ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए फैंस उत्सुक हैं और शुक्रवार (17 मार्च) को जब इसका पहला मुकाबला खेला जाएगा तब सभी की नजरें दोनों टीमों पर टिक जाएंगी। हालांकि फैंस को कुछ निराशा भी हाथ लगने वाली है क्योंकि कुछ स्टार खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो इस सीरीज में नजर नहीं आएंगे। इनमें से जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहले मैच से नदारद रहेंगे, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो पूरी सीरीज में नहीं खेलेंगे।

cricketers who will miss ind vs aus odi series

भारतीय क्रिकेट टीम (AP)

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया जिसके बाद अब सबकी नजरें सीमित ओवर क्रिकेट (50 ओवर प्रारूप) पर हैं। इसी साल भारत में वनडे विश्व कप होना है इसलिए हर अगली वनडे सीरीज और हर अगला वनडे मुकाबला अहम हो जाता है। तमाम खिलाड़ी ऐसे हैं जो विश्व कप को लक्ष्य बनाते हुए टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं इसलिए भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज भी इस कड़ी में एक अहम सीरीज रहेगी।

End of Feed