IPL के 19 साल के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, अब तक नहीं हुआ जैसा

आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। पहला मुकाबला आरसीबी और SRH के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के 18 साल के इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ जैसा कि इस साल होने जा रहा है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। बीसीसीआई ने शुरुआती 20 मैचों के लिए कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। उद्घाटन मुकाबला 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। पिछले सीजन 17 साल के इंतजार के बाद आरसीबी ने पहली बार ट्रॉफी उठाई थी और अब इस बार कुछ ऐसा होने जा रहा है जो अब तक के आईपीएल इतिहास में कभी भी नहीं हुआ। दरअसल यह संभव हुआ तब जब सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैच के लिए अपने कप्तान का ऐलान किया। हैदराबाद के स्थायी कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे और जैसे ही टीम मैनेजमेंट ने ऐलान किया कि उनकी अनुपस्थिति में ईशान किशन टीम का नेतृत्व करेंगे एक ऐसा संयोग बन गया जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था।

IPL 2026

आईपीएल 2026

सभी 10 कप्तान भारतीय

आईपीएल 2026 की बात करें तो पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि आईपीएल की शुरुआत हो रही है और सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय हैं। हम सभी कप्तानों पर नजर डालें तो इस बार सभी कप्तान भारतीय हैं।

End of Feed