हैदराबाद के एक होटल में आग, जहां ठहरी थी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है। दरअसल जिस होटल में पैट कमिंस एंड कंपनी रुकी हुई थी वहां मामूली आग लग गई। होटल हैदराबाद के पॉश बंजारा हिल्स इलाके में स्थित है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक होटल में मामूली आग गई। अग्निशमन विभाग और पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस होटल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की टीम ठहरी हुई थी। होटल हैदराबाद के पॉश बंजारा हिल्स इलाके में स्थित है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

srh hotel fore news

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम (साभार-X)

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार होटल की पहली मंजिल पर स्थित स्पा के स्टीम रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और वहां से धुआं निकलने लगा। अधिकारी ने बताया कि जिस समय यह घटना घटी उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। बंजारा हिल्स पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "यह एक मामूली आग थी और दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया तथा आग पर शीघ्र ही काबू पा लिया गया।"

End of Feed