फीफा वर्ल्ड कप में 'हाइड्रेशन ब्रेक पर बवाल, जानें क्या है पूरा मामला

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार हाइड्रेशन ब्रेक का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह खिलाड़ियों को इस चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत देने के लिए शुरू किया गया था, लेकिन अब इसको लेकर विवाद शुरू हो गया है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार इस्तेमाल हो रहे हाइड्रेशन ब्रेक पर बवाल शुरू हो गया है। इस भयानकर गर्मी वाले मौसम में यह खिलाड़ियों के लिए वरदान की तरह है। लेकिन कुछ लोग इससे अलग सोचते हैं और उनका मानना है कि हाइड्रेशन ब्रेक खिलाड़ियों की लय को बिगाड़ रहा है। इसके लिए वह क्यूरासाओ और जर्मनी के बीच हुए मैच का उदाहरण दे रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर उस मुकाबले में ऐसा क्या हुआ था, जिसने इस चर्चा को जन्म दे दिया है। क्यूरासाओ के प्रशंसक जोश से भर गए थे और जर्मनी की टीम हैरान थी। लिवानो कोमेनेन्सिया ने चार बार की चैंपियन जर्मनी के खिलाफ उस देश के लिए गोल किया था जो विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली सबसे कम आबादी वाली टीम है।

fifa world cup

हाइड्रेशन ब्रेक फीफा वर्ल्ड कप (ChatGpt)

ह्यूस्टन में स्कोर 1-1 होने पर एक बड़ा उलटफेर होता दिख रहा था लेकिन तभी पानी का ब्रेक (हाइड्रेशन ब्रेक) हुआ। क्यूरासाओ ने अपनी बढ़त खो दी और मध्यांतर से पहले दो गोल खा लिए और आखिरकार उन्हें जर्मनी ने 7-1 से हरा दिया।

End of Feed