इस उम्र में जीत की ट्रॉफी पकड़ना सुखद, पाकिस्तान को हराने के बाद युवराज ने लिखा भावुक संदेश

WCL 2024 Champion: इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की ट्रॉफी जीत ली। युवराज सिंह की कप्तानी में खेले गए इस मुकाबले में उसने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया।

WCL 2024 Champion: शनिवार देर रात खेले गए वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल मुकाबले में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की ट्रॉफी जीत ली। इंडिया चैंपियंस के सामने जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य था जिसे उसने अंबाती रायडू के 50 और फिर बाद में यूसुफ पठान के 16 गेंद में खेली गई 30 रन की विस्फोटक पारी के दम पर 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। कप्तान युवराज सिंह ने 22 गेंद में 15 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। विजयी रन इरफान पठान के बल्ले से निकला जो इस पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेले।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi (118)

युवराज सिंह, इरफान और यूसुफ पठान (साभार-X)

इससे पहले पाकिस्तान चैंपियंस के कप्तान यूनिस खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उनके इस फैसले को गलत साबित कर दिया जब केवल 14 रन के स्कोर पर उसे पहला झटका दिया। पाकिस्तान ने लगातार अंतरला पर विकेट खोए। पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक 41 रन की पारी शोएब मलिक ने खेली। मलिका के अलवा कामरान अकमल ने 24 रन बनाए।

End of Feed