आरसीबी के पूर्व कप्तान ने किया IPL छोड़कर PSL में खेलने का फैसला

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से हटकर पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला किया है। जानिए क्या है वजह?

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने शनिवार को कहा कि वह 14 साल में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा नहीं लेंगे लेकिन 2026 में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में मौका तलाशेंगे। डुप्लेसी ने 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए आईपीएल में पदार्पण किया था और 398 रन बनाकर छाप छोड़ी थी। बाद में उन्होंने 2018 और 2021 में सीएसके के साथ दो बार आईपीएल का खिताब जीता।

faf du plessis

फॉफ डुप्लेसी(फोटो क्रेडिट CSK X)

आईपीएल 2026 की नीलामी से हटने का किया फैसला

डुप्लेसी ने ‘एक्स’ में एक पोस्ट में कहा,'आईपीएल में 14 सत्र के बाद मैंने इस साल नीलामी में अपना नाम नहीं डालने का फैसला किया है। यह एक बड़ा फैसला है और जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो बहुत शुक्रगुजार होता हूं। यह लीग मेरे सफर का एक बड़ा हिस्सा रही है।' लेकिन उन्होंने भविष्य में लीग में वापसी की बात की। उन्होंने कहा,'मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे विश्व स्तरीय साथियों के साथ कमाल की फ्रेंचाइजी के लिए खेलने का मौका मिला और ऐसे प्रशंसकों के सामने खेलने का मौका मिला जिनका जुनून किसी और चीज जैसा नहीं है।'

End of Feed