IPL 2024: खत्म हुई फॉफ डुप्लेसी के बल्ले की खामोशी, खेली मुंबई इंडियन्स के खिलाफ कप्तानी पारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 11, 2024, 09:37 PM IST

फॉफ डुप्लेसी ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कप्तानी पारी खेली और अपनी टीम को 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। वो भी तब जब विराट और विल जैक्स जैसे बल्लेबाज नाकाम हो गए थे।

Faf du plessis: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फॉफ डुप्लेसी के बल्ले की खामोशी गुरुवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में थम गई। पारी की शुरुआत करने आए डुप्लेसी ने विराट कोहली और विल जैक्स के जल्दी-जल्दी आउट होने के बाद एक छोर संभाल लिया। उनका साथ दूसरे छोर से फॉर्म की तलाश कर रहे रजत पाटीदार ने दिया। पाटीदार एक छोर से हमला कर रहे थे उस वक्त डुप्लेसी एंकर की भूमिका अदा कर रहे थे। डुप्लेसी और पाटीदार के बीच 47 गेंद में 82 रन की साझेदारी हुई। डुप्लेसी ने सधे हुए अंदाज में 33 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया।

Faf du plessis

फॉफ डुप्लेसी(साभार IPL/BCCI)

राजस्थान के खिलाफ दिए थे फॉर्म में लौटने के संकेत

डुप्लेसी ने सीजन की शुरुआत सीएसके के खिलाफ 35 रन की पारी के साथ की थी। इसके बाद पंजाब और कोलकाता के खिलाफ वो 3 और 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद लखनऊ के खिलाफ 19 रन बना सके। लेकिन राजस्थान के खिलाफ डुप्लेसी ने 44 रन की पारी खेलकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए थे। उस सिलसिले को जारी रखते हुए डुप्लेसी ने मुंबई के खिलाफ पचासा जड़ दिया।

End of Feed