EXPLAINER: कैसे सिक्स हिटिंग मशीन बनी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने सेट किया था फॉमूला

भारत ने 2026 में 40 T20I मैचों में 400 छक्के जड़े हैं और ऐसा करने वाली वह एक कैलेंडर वर्ष में पहली टीम बन गई है। अभिषेक शर्मा की शुरुआत से लेकर पूरी बैटिंग लाइन-अप के बेखौफ अंदाज तक, भारत T20 बैटिंग को एक नई परिभाषा दे रहा है। कैसे टीम इंडिया टी20 क्रिकेट में सिक्स हिटिंग मशीन बन गई है, आइए विस्तार से इसकी कहानी समझते हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एक समय था, जब भारतीय बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत तकनीक, टाइमिंग और विकेट बचाकर खेलने की क्षमता मानी जाती थी। वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करना हो या टी20 में बड़ा स्कोर खड़ा करना, भारतीय बल्लेबाज अक्सर पारी को संभालने और आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की रणनीति अपनाते थे। हालांकि, 2021 और 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार ने टीम इंडिया को अपनी बल्लेबाजी की सोच पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर कर दिया।

Ind Six World Record

भारत ने टी20 क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।

आईसीसी टूर्नामेंटों में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों की आक्रामक बल्लेबाजी ने भारतीय टीम को एक अहम सबक दिया। बड़े मुकाबले जीतने के लिए सिर्फ मजबूत बल्लेबाजी क्रम काफी नहीं है, बल्कि विरोधी टीम को शुरुआत से ही दबाव में रखना भी जरूरी है। इसके लिए रन बनाने की रफ्तार बढ़ाना और बड़े शॉट खेलने का जोखिम उठाना अहम था। यहीं से टीम इंडिया की बल्लेबाजी में बदलाव की शुरुआत हुई। रोहित शर्मा ने इस नई सोच को मैदान पर खुलकर अपनाया और अपने साथियों को भी बेखौफ क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। उनकी शुरू की गई इस आक्रामक रणनीति ने आगे चलकर भारतीय टी20 बल्लेबाजी की पहचान बदल दी।

End of Feed