Champions Trophy 2025: यशस्वी के साथ ये कैसी नाइंसाफी? फॉर्म और फिटनेस के बाद भी चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से कट गया पत्ता

Yashasvi Jaiswal removed from team india champions trophy 2025 squad: भारतीय क्रिकेट टीम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले कई बड़े बदलाव हुए हैं। इसमें से यशस्वी जायसवाल के बाहर होने से हर कोई हैरान रह गया है। यशस्वी की जगह वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कि बीसीसीआई ने ऐसा कदम क्यों उठाया है।

Yashasvi Jaiswal removed from team india champions trophy 2025 squad: 19 फरवरी 2025 से खेली जाने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना फाइनल स्क्वॉड जारी कर दिया है। इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं जो कि पहले नजर नहीं आए थे। भारत को सबसे बड़ा झटका जसप्रीत बुमराह के रुप में लगा है जो कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से चोट के चलते बाहर हो गए हैं। उनकी जगह हर्षित राणा को जगह दी गई है। टीम में इसके अलावा एक और चौंकाने वाला बदलाव हुआ है जिससे हर कोई हैरान है। दरअसल फॉर्म में चल रहे स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है। उन्हें किसी गेंदबाज या ऑलराउंडर नहीं बल्कि एक बल्लेबाज की जगह मौका दिया गया है। चक्रवर्ती के लिए जगह बनाने के लिए युवा सितारे यशस्वी जायसवाल को कुर्बानी देनी पड़ी है। यशस्वी को अचानक टीम के 15 सदस्यीय स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है।

Yashasvi Jaiswal out of champions trophy

यशस्वी जायसवाल को चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड से किया गया बाहर (फोटो- AP)

यशस्वी जायसवाल भारत के उभरते हुए सितारे हैं और टीम के लिए टेस्ट से लेकर टी20 में जमकर रन बना रहे हैं। हालांकि उनकी पोजिशन के चलते वनडे में उन्हें जगह बनाना मुश्किल नजर आ रहा है। इसके बावजूद कि यशस्वी ने इंग्लैंड दौरे से पहले एक भी वनडे मैच नहीं खेला था फिर भी उन्हें भारत के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में शामिल किया गया था। टीम ने उन पर काफी भरोसा जताया था लेकिन लगता है कि मैनेजमेंट का मूड बदल गया है और उन्होंने कुर्बानी देने के लिए यशस्वी को ही चुना है।

End of Feed