EXPLAINED: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में हर्षित राणा की जगह वरुण चक्रवर्ती को क्यों मिली जगह? जानें वजह

Why Mohammed Shami is not playing IND vs NZ Champions Trophy 2025 Match: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने आखिरी ग्रूप स्टेज मैच में न्यूजीलैंड से टकरा रही है। इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

Why Mohammed Shami is not playing IND vs NZ Champions Trophy 2025 Match: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब अपने अंत की ओर बढ़ रही है और इसका आखिरी ग्रूप स्टेज मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 जैसे ही जारी हुई हर कोई हैरान रह गया। दरअसल टीम की प्लेइंग 11 में हर्षित राणा को जगह नहीं दी गई है। हर्षित की जगह वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया गया है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है।

Varun chakravarthy harshit rana

वरुण चक्रवर्ती हर्षित राणा (फोटो- AP)

हर्षित राणा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। हर्षित ने इस मैच में 3 विकेट लिए थे और कई शानदार गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया था। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वे कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे और केवल 1 विकेट लेने में सफल हुए थे। ऐसे में टीम ने इस मैच में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया है।

End of Feed