EXPLAINED: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं सुनील नरेन? जानें वजह

Why Sunil Narine in not playing Today: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सातवें मैच में केकेआर के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के धाकड़ ऑलराउंडर सुनील नरेन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इसके पीछे की वजह हम बताने जा रहे हैं।

Why Sunil Narine in not playing Today: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) वर्तमान में आईपीएल 2025 में असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले में भिड़ रही है। टॉस हो चुका है और अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, मैच से सबसे बड़ी खबर यह है कि केकेआर के दिग्गज और सुपरस्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन इस मैच में नहीं खेलेंगे।

Sunil narine

सुनील नरेन (फोटो- AP)

सुनील नरेन KKR फ्रैंचाइज़ी का एक बड़ा हिस्सा हैं और यह उनके लिए एक बड़ा झटका है कि वेस्टइंडीज का सुपरस्टार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नहीं खेल रहा है। टॉस के समय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पुष्टि की कि नरेन को आराम दिया गया है क्योंकि वह ठीक नहीं हैं।नरेन की जगह केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली को शामिल किया है।

End of Feed