PAK vs BAN 2nd Test: शाहीन अफरीदी को प्लेइंग 11 में क्यों नहीं मिली जगह? कोच ने बताई वजह

Pakistan vs Bangladesh 2nd Test: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का आयोजन 30 अगस्त से किया जाना है। इस मैच के लिए घोषित पाकिस्तान की टीम में धाकड़ गेंदबाज शाहीन अफरीदी को शामिल नहीं किया गया है जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Pakistan vs Bangladesh 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में जहां अबरार अहमद जैसे धाकड़ स्पिनर की एंट्री हुई है वहीं दूसरी ओर एक बड़ा बदलाव हुआ है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल टीम में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को शामिल नही किया गया है।

shaheen afridi icc test

शाहीन अफरीदी (फोटो- ICC)

पाकिस्तान के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने गुरुवार को पुष्टि की कि स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है।पाकिस्तान ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेली।पहले टेस्ट मैच में अफरीदी ने दो विकेट लिए और 48 की औसत से 96 रन दिए थे।

End of Feed