EXPLAINED: सिडनी थंडर्स से करार के बावजूद बिग बैश लीग में क्यों भाग नहीं लेंगे अश्विन? जानें वजह

Ravichandran Ashwin Injury: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का बिग बैश लीग में खेलने का सपना टूट गया है और वे इतिहास रचने से चूक गए हैं। आइए जानते हैं कि अश्विन सिडनी थंडर्स से करार के बावजूद बिग बैश लीग में क्यों नहीं खेल पा रहे हैं।

Ravichandran Ashwin Injury: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन के प्रशंसकों को एक निराशाजनक खबर मिली है। अश्विन, जो आगामी सीज़न के लिए सिडनी थंडर के साथ करार कर चुके थे और बिग बैश लीग (BBL) में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बनने वाले थे, उन्हें चोट के कारण पूरे सीज़न से बाहर होना पड़ा है। सिडनी थंडर फ्रेंचाइजी और अश्विन ने स्वयं एक आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर की पुष्टि की है।

Ashwin AP

रविचंद्रन अश्विन (फोटो -AP)

इतिहास रचने से पहले लगी चोट

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने के बाद, आर अश्विन ने दुनिया भर की अन्य टी20 लीग में खेलने का इरादा बनाया था। बिग बैश लीग उनके लिए आईपीएल के अलावा पहली विदेशी लीग होने वाली थी, लेकिन दुर्भाग्य से, इंजरी ने उनकी इस ऐतिहासिक योजना पर पानी फेर दिया। अश्विन पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बनने वाले थे जो बीबिएल में हिस्सा लेते, मगर यह रिकॉर्ड बनाने का अवसर उन्हें इस साल नहीं मिल पाएगा।

End of Feed