Why Jasprit Bumrah is not playing today: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज (2 जुलाई 2025) से खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन में किया जा रहा है। इस श्रृंखला के पहले मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है ऐसे में वे इस विजयी रथ को जारी रखना चाहेंगे वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम सीरीज में बराबरी के इरादे से उतरने वाली है। इस मैच में जब टॉस हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल नहीं था। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह
जसप्रीत बुमराह (फोटो-AP)
क्यों नहीं खेल रहे हैं जसप्रीत बुमराह
भारतीय टीम के इस दौरे पर सबसे अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं और फैंस चाहेंगे कि वे हर मैच खेलें। लेकिन बुमराह और टीम मेनेजमेंट ने ये दौरे से पहले ही साफ कर दिया था कि बुमराह का शरीर उन्हें 5 मैच नहीं खेलने दे सकता है ऐसे में उन्हें आराम देना जरूरी है। चीम मैनेजमेंट ने ऐसे में 10 जुलाई से लॉर्ड्स में होने वाले टेस्ट के मद्देनजर इस मैच में बुमराह को आराम दिया है।
पहले मैच में किया था दमदार प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले मैच में पहली पारी में 5 विकेट लिए थे और इंग्लैंड के लिए मुश्किल खड़ी कर दी थी।दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs ENG Playing XI)
भारत : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (c), ऋषभ पंत (wk), करूण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जाडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड :: ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (c), जेमी स्मिथ (wk), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जॉश टंग, शोएब बशीर।
