EXPLAINED: अगर बारिश के चलते रद्द हुआ भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच, तो कौन सी टीम खेलेगी महिला विश्व कप फाइनल?

IND W vs AUS W Womens World Cup 2025 Final Scenario: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित किए जाने वाले महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। इस मैच का आयोजन नवी मुंबई में किया जाने वाला है। हालांकि इस पर बारिश का साया मंडरा रहा है।

IND W vs AUS W Womens World Cup 2025 Final Scenario: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 30 अक्टूबर, गुरुवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। नवी मुंबई में गुरुवार को दोपहर के बाद 50% से अधिक बारिश की संभावना है, जिससे यह मुकाबला बाधित हो सकता है। भारत के पिछले दो लीग मैच भी इसी मैदान पर बारिश से प्रभावित हुए थे।

Rain BCCI

भारत ऑस्ट्रेलिया मैच रद्द होगा तो क्या होगा (फोटो- BCCI)

रिजर्व डे का प्रावधान और आईसीसी के नियम

आईसीसी के नियमों के अनुसार, नॉकआउट मैचों (सेमीफाइनल और फाइनल) के लिए रिजर्व डे रखा जाता है।यदि 30 अक्टूबर को बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो इसे 31 अक्टूबर, शुक्रवार को रिजर्व डे पर वहीं से जारी रखा जाएगा जहां यह रुका था।50 ओवर के मैच में नतीजा निकलने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 20 ओवर खेलने जरूरी होते हैं।हालांकि, 31 अक्टूबर के लिए भी मौसम का पूर्वानुमान अच्छा नहीं है, और उस दिन भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

End of Feed