EXPLAINED: अगर बारिश के चलते रद्द हुआ CSK के खिलाफ मैच, तो प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी RCB?

RCB IPL 2025 Qualification Scenario: आईपीएल की दो सबसे पॉपुलर टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे फेंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल इस मैच पर बारिश का साया मंडराने लग गया है।

RCB IPL 2025 Qualification Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने होंगे। यह महत्वपूर्ण मुकाबला 2 मई को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में शायद आखिरी बार विराट कोहली और एमएस धोनी एक दूसरे के खिलाफ आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में फैंस पूरे मुकाबले का आनंद उठाना चाहेंगे,लेकिन बेंगलुरू में प्री-मानसून बारिश के कारण मैच प्रभावित हो सकता है।

rcb vs csk weather

आरसीबी बनाम सीएसके मौसम (फोटो- IPL/BCCI)

अन्य शहरों के विपरीत, बेंगलुरू में गर्मियों में सिर्फ धूप नहीं, बल्कि प्री-मानसून की हल्की बारिश भी होती है। पश्चिमी घाट की पहाड़ियों के बीच बने छोटे गैप के कारण यहां अरब सागर से आने वाली हवाएं बादल लाती हैं, जिससे शाम को बारिश होती है। पिछले कुछ दिनों से शहर के मध्य भाग में स्थित चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी शाम को भारी बारिश दर्ज की गई है। यही वजह है कि इस स्टेडियम में 'सब-एयर सिस्टम' और बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था लगाई गई है।

End of Feed