T20 WC 2024: अफगानिस्तान की जीत ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन,जानें सेमीफाइनल में अब कैसे मारेगी एंट्री

Team india qualification scenario: ऑस्ट्रेलिया पर अफगानिस्तान की जीत ने ग्रुप 1 को काफी खुला छोड़ दिया है। ऐसे में एक समय जब टीम इंडिया की जगह पक्की लग रही थी वो भी अब मुश्किल में आ गई है। हालांकि अब भी टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच सकती है जानते है कैसै।

Team india qualification scenario: अफगानिस्तान ने रविवार (23 जून) को सेंट विंसेंट के किंग्सटाउन के अर्नोस वेले ग्राउंड में खेले गए ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। अफगानिस्तान के 6 विकेट पर 148 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया पर अफगानिस्तान की जीत ने ग्रुप 1 को काफी खुला छोड़ दिया है, और सभी चार टीमों- भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश- के पास नॉकआउट में जगह सुरक्षित करने का मौका है। ऐसे में एक समय जब टीम इंडिया की जगह पक्की लग रही थी वो भी अब मुश्किल में आ गई है और टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल है।

rohit surya team india ap

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (फोटो- AP)

भारतीय टीम ने सुपर 8 के अपने दूसरे मैच में हाल ही में बांग्लादेश को 50 रनों से हराया था। इसके साथ ही उनके 4 अंक हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया के भी अफगानिस्तान को हरा देती तो उसके भी 4 अंक हो जाते लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह अभी केवल 2 अंक पर ही टिकी हुई है। ऐसे में भारत की मुश्किलें भी बढ़ गई है। टीम को अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।

End of Feed