EXPLAINED: क्या इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भी WTC फाइनल में पहुंच सकती है पाकिस्तान? जानें समीकरण

Pakistan WTC Qualification Scenario: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का अपने घर पर शर्मनाक प्रदर्शन लगातार जारी है। टीम को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ही करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद उनके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के चांस पर असर पड़ा है।

Pakistan WTC Qualification Scenario: पाकिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में अपना खराब प्रदर्शन जारी रखा है और मुल्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने उसे बुरी तरह हार का सामना किया है। मेहमान टीम ने मेजबान टीम को एक पारी और 47 रनों के अंतर से हराया। बता दें कि 2022 के बाद से खेल के सबसे लंबे प्रारूप में उन्हें घर पर जीत हासिल करनी है।

babar sad ap test

बाबर आजम (फोटो -AP)

इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हर तरफ फजीहत हो रही है। इस भारी हार ने अब उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में नीचे धकेल दिया है और फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उनकी यात्रा को और भी कठिन बना दिया है। क्या पाकिस्तान के पास अब भी मौका बचा है क्या? आइए जानते हैं।

End of Feed