EXPLAINED: क्या ऋषभ पंत की जगह चौथे टेस्ट में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं ध्रुव जुरेल? जानें क्या कहते हैं ICC के नियम

Can Dhruv Jurel bat in place of Rishabh Pant: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट के पहले ही दिन टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है दरअसल टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत चोटिल हो गए हैं और सीरीज से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में उनकी जगह कीपिंग करने वाले जुरेल क्या बल्लेबाजी भी कर सकते हैं? आइए जानते हैं नियम

Can Dhruv Jurel bat in place of Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं और इसने इंग्लैंड दौरे पर मेहमान टीम को मुश्किल में लाकर खड़ा कर दिया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की माने तो पंत अब शेष टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि क्या इस टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल क्या चोटिल पंत की जगह भी बल्लेबाजी कर सकते हैं? आइए जानते हैं आईसीसी के नियम

pant out.

सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी को लेकर ICC के नियम (फोटो- BCCI)

68वें ओवर में लगी गंभीर चोट, खून से लथपथ हुए पंत

पंत को यह चोट इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पहली पारी के 68वें ओवर में लगी, जब उन्होंने क्रिस वोक्स की यॉर्कर लेंथ गेंद को रिवर्स-स्वीप करने की कोशिश की। लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर सीधे उनके पैर के अंगूठे पर जा लगी। इसके बाद पंत दर्द से कराह उठे और जब उन्होंने जूता और मोजा उतारा, तो देखा गया कि उनके अंगूठे से खून बह रहा था। उन्हें तुरंत मेडिकल टीम की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया।

End of Feed