EXPLAINED: क्या क्रिकेट मैच के बीच में बदली जा सकती है पिच? जानें क्या कहते हैं ICC के नियम

Can Cricket pitch be changed during the Game: क्रिकेट बेहद रोमांचक खेल है और इसमें बल्लेबाज और गेंदबाज के अलावा पिच का भी खास महत्व होता है। इसके कई ऐसे नियम है जिसके बारे में लोगों को नहीं पता है और उन्हेें इसे जानने में भी काफी दिलचस्पी रहती है।

Can Cricket pitch be changed during the Game: क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो अपनी जटिलताओं और नियमों के लिए जाना जाता है। इस रोमांचक स्पोर्ट को खेलने के लिए जहां गेंद और बल्ले की जरूरत होती है वहीं बिना पिच के इसका आनंद लेना नामुंकिन है। क्रिकेट के मैच में पिच का खास महत्व होता है और इसी पर मैच का परिणाम भी कई बार निर्भर करता है। लेकिन क्या मैच के दौरान पिच को बदला जा सकता है? यह एक ऐसा सवाल है जो कई क्रिकेट प्रेमियों के मन में आता है। आइए जानते हैं कि इस पर ICC के नियम क्या कहते हैं।

Pitch change during match

क्या क्रिकेट मैच के दौरान बदली जा सकती है पिच (फोटो- X)

क्रिकेट पिच बदलने की नियम जानने से पहले आपको ये बता देते हैं कि नियमों के मुताबिक क्रिकेट की पिच 22 गज की होनी चाहिए और 10 फीट चौड़ी होनी चाहिए। अगर इसका पालन नहीं किया जाता है तो उस पिच को वैद्य नहीं माना जाएगा। पिच की स्थिति और प्रकार, जैसे कि वह हरी, सूखी, या धूलभरी है, खेल के दौरान बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को प्रभावित करती है। पिच कैसी होगी ये पूरी तरह से मैदान के क्यूरेटर पर ही निर्भर करता है।

End of Feed