EXCLUSIVE: इमरान खान के समर्थन में उतरे वेस्टइंडीज के दिग्गज माइकल होल्डिंग, बोले– 'हत्यारों के साथ भी ऐसा सलूक नहीं होता'

Michael Holding Defends Imran Khan: हाल ही में 7 पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों ने अपने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर इमरान खान के साथ पाकिस्तान की जेल में हो रहे व्यवहार का विरोध किया। वहीं, अब 'स्पोर्ट्स नाउ' से एक खास बातचीत में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइकल होल्डिंग ने विस्फोटक अंदाज में इमरान खान का खुलकर बचाव किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इमरान खान के समर्थन में उतरे माइकल होल्डिंग
  • 'स्पोर्ट्स नाउ' को दिए खास इंटरव्यू में खुलकर बोले होल्डिंग
  • होल्डिंग ने इमरान खान के साथ हो रहे व्यवहार को अमानवीय बताया

EXCLUSIVE: वेस्टइंडीज के महान पूर्व तेज गेंदबाज और क्रिकेट जगत के जाने-माने टिप्पणीकार माइकल होल्डिंग ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ हो रहे व्यवहार की कड़े शब्दों में आलोचना की है। 'स्पोर्ट्स नाउ' को दिए एक विशेष साक्षात्कार में 72 वर्षीय होल्डिंग ने कहा कि इमरान खान के साथ जिस तरह का बर्ताव किया जा रहा है, वैसा तो गंभीर अपराधों और हत्या के दोषियों के साथ भी नहीं होता।

Michael Holding Exclusive In Defence Of Former Pak PM Imran Khan

इमरान खान के समर्थन में खुलकर उतरे वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइकल होल्डिंग (RCB/AP)

मानवीय गरिमा का सवाल

माइकल होल्डिंग ने इस मुद्दे को राजनीतिक से अधिक मानवीय गरिमा और बुनियादी मानवाधिकारों का मामला बताया। उन्होंने इमरान खान के बुनियादी स्वास्थ्य उपचार और परिवार से मिलने की मांग करने वाले अंतरराष्ट्रीय पूर्व कप्तानों के पत्र का खुलकर समर्थन किया। होल्डिंग ने कहा, "मैं इस बात का पूरा समर्थन करता हूं कि उस व्यक्ति के साथ एक आम इंसान जैसा बर्ताव किया जाए। हत्या के दोषियों के साथ भी ऐसा सलूक नहीं किया जाता। मुझे समझ नहीं आता कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। हो सकता है कि इसके पीछे कोई ईर्ष्या हो, क्योंकि इमरान खान संभवतः दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पाकिस्तानी हैं।"

End of Feed