सड़क हादसे में भारत के युवा क्रिकेटर की हुई मौत, खेल जगत में शोक की लहर

भाारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल अंडर 19 के खिलाड़ी और रणजी मैच खेल रहे क्रिकेटर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उनकी मृत्यू से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुंबई:मुंबई से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। भारत अंडर-19 विश्व कप टीम के पूर्व सदस्य और रणजी ट्रॉफी में सक्रिय रूप से खेलने वाले एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर राजेश बानिक की 30 वर्ष से कम उम्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उनकी असामयिक मृत्यु से क्रिकेट जगत स्तब्ध है और गहरे शोक में डूब गया है।

rajesh banik death

राजेश बानिक (फोटो- Tripuracricketx)

दुर्घटना का दर्दनाक विवरण

यह हृदय विदारक घटना तब हुई जब क्रिकेटर अपनी मोटरसाइकिल से अपने गृहनगर की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान, उनकी बाइक की एक ट्रक से ज़ोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवा क्रिकेटर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह घटना क्रिकेट समुदाय के लिए एक बड़ा झटका है, जिसने एक होनहार और प्रतिभाशाली खिलाड़ी को खो दिया है।

End of Feed