CSK(Chennai Super Kings), IPL Auction 2024: चेन्नई ने युवा समीर रिजवी पर लगाया 8.4 करोड़ का दांव, इन खिलाड़ियों ने डाली टीम में नई जान
CSK IPL Auction 2024, Chennai Super Kings Sold/unslod Team Players Updates: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल में 6 खिलाड़ियों को खरीदने 32.1 करोड़ के पर्स के साथ उतरी थी। चेन्नई ने 6 खिलाड़ी खरीदे और 1 करोड़ रुपये भी बच गए। सीएसके ने स्मार्ट तरीके से खिलाड़ियों की खरीदारी की और टीम में रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, अविनाश राव अरावेली को टीम में शामिल किया। डेरिल मिचेल को टीम में शामिल करने के लिए सीएसके ने 14 करोड़ रुपये और समीर रिजवी के लिए 8.4 करोड़ रुपये खर्च किए। रचिन रवींद 1.8 करोड़ की कीमत पर ही सीएसके की टीम में शामिल हो गए। वहीं शार्दुल ठाकुर और मुस्तफिजुर रहमान को 4 और 2 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया। नीलामी के बाद अब ऐसी है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम? आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवोन कॉन्वे, मोइन अली, शिवम दुबे, महेश थीक्षाना, मिशेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, अवनीश राव अरवेल्ली, मुस्तफिजुर रहमान।
