Women's T20 World Cup 2026: मेजबान इंग्लैंड ने जीत के साथ की टी20 विश्व कप में शुरुआत, श्रीलंका को दी करारी मात

मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रन के बड़े अंतर से मात देकर आईसीसी विमेंस टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की धमाकेदार अंदाज में विजयी शुरुआत की है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

बर्मिंघम: नेट सीवर ब्रंट की कप्तानी वाली इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम में आईसीसी विमेंस टी20 विश्व कप 2026 में विजयी शरुआत की है। बर्मिंघम में खेले गए उद्धाटन मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेनियल व्याट हॉज की 62 गेंद में 105 रन की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में एक विकेट पर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 132 रन बनाकर ढेर हो गई और इंग्लैंड ने 87 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज करके टूर्नांमेंट में धमाकेदार शुरुआत की।

Danni Wyatt Hodge

डेनिलय व्याट हॉज (फोटो क्रेडिट England Cricket X)

एमी जोन्स और डेनियल व्याट ने दिलाई धमाकेदार शुरुआत

श्रीलंका की कप्तान चमारी अटपट्टू ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की एमी जोन्स और डेनियल व्याट हॉज ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों 5.5 ओवर में इंग्लैंड को 50 रन के पार पहुंचा दिया। व्याट ने आतिशी शुरुआत के बाद अपना अर्धशतक 32 गेंद में 8 चौके की मदद से पूरा कर लिया और इंग्लैंड को 9.5 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। 100 रन की साझेदारी में जोन्स ने 37 और व्याट ने 54 रन का योगदान दिया। इसके बाद जोन्स ने 34 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया।

End of Feed