ENGW vs BANW Highlights: इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को दी पटखनी, जीत के साथ किया वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत

ENGW vs BANW Highlights: इंग्लैंड ने अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले मुकाबले में उसने बांग्लादेश को 21 रन से हरा दिया। बांग्लादेश की यह लगातार दूसरी हार है।

इंग्लैंड ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर महिला टी20 विश्व कप में शनिवार को यहां बांग्लादेश को 21 रन से हराकर अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज डेनिएल वायट (41) और माइया बूशेर (23) के बीच पहले विकेट के लिए 40 गेंद में 48 रन की आक्रामक साझेदारी के दम पर सात विकेट पर 118 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को सात विकेट पर 97 रन पर रोक दिया।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar

इंग्लैंड और बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप (साभार-ICC)

बांग्लादेश की यह दो मैचों में पहली हार है। टीम ने अपनी शुरुआती मैच में स्कॉटलैंड को शिकस्त दी थी। इंग्लैंड की टीम इस मैच में चार स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरी थी। लिंसी स्मिथ और शार्लेट डीन ने दो-दो विकेट लिये जबकि नैट सिवर ब्रंट और सारा ग्लेन को एक-एक सफलता मिली। बांग्लादेश के लिए शोबना मोस्तरी ने सबसे ज्यादा 44 रन का योगदान दिया। उन्होंने 48 गेंद की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। बांग्लादेश की टीम अपनी पारी महज चार चौके और एक छक्का ही लगा सकी।

End of Feed