ENG vs WI 1st Test Live Streaming: जेम्स एंडरसन के आखिरी टेस्ट मैच को भारत में फ्री में ऐसे देखें लाइव

England vs West Indies 1st Test Live Score Streaming Online, ENG vs WI Live Telecast Channel in India: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (10 जुलाई 2024) को खेला जाने वाला है। इस मैच को भारत में कब और कैसे देख सकते हैं आइए जानते हैं।

England vs West Indies 1st Test Live Score Streaming Online, ENG vs WI Live Telecast Channel in India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की समाप्ति के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम आखिरकार अपने देश में समर सीजन की शुरुआत करने के लिए तैयार है। इस बार विश्व कप के चलते होम टेस्ट सीजन एक महीने आगे चला गया लेकिन टीम अब पहले ही टेस्ट मैच में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ने वाली है। इस मैच का आयोजन क्रिकेट के मेक्का के नाम से मशहूर लॉर्ड्स स्टेडियम में किया जाने वाला है। ये जेम्स एंडरसन का आखिरी मैच होगा ऐसे में इसे भारतीय फैंस भी जरूर देखना चाहेंगे।

ENG vs WI 1st test live streaming.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्ट्रीमिंग

इस मैच में हर तरफ केवल एक ही खिलाड़ी की चर्चा रहेगी। ये इंग्लैंड के लिए 700 से भी ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जेम्स एंडरसन का आखिर मैच होगा। इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के पास होगी वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज की कप्तानी क्रेग ब्रेथवैट (Kraigg Braithwaite) करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इस सीरीज को कब और कहां देश सकते हैं।

End of Feed