ENG vs SL 2nd Test Day Two Highlights: एटकिंसन के शतक की बदौलत लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने बनाई मजबूत पकड़

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट दूसरे ही दिन गट एटकिंसन के पहले टेस्ट शतक की बदौलत और गेंदबाजों के धमाल के बाद अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका की टीम पहली पारी में हुई 196 रन पर ढेर
  • पहली पारी में इंग्लैंड ने हासिल की 231 रन की बढ़त
  • इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बनाए 1 विकेट पर 25 रन

लंदन: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ही मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में गस एटकिंसन की 118 रन की शतकीय पारी की बदौलत 427 रन पर बनाकर ढेर हुई। इसके बाद श्रीलंका को 196 रन पर ढेर कर दिया और अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 15 और ओली पोप 2 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड के पास कुल 256 रन की बढ़त हो गई है। तीन मैचों की श्रृंखला के मैनचेस्टर में खेले गये शुरुआती मुकाबले में पांच विकेट की हार का सामना करने वाले श्रीलंका पर श्रृंखला गंवाने का खतरा मंडरा रहा है

Gus Atkinson

गस एटकिंसन

श्रीलंका का हाल हुआ बेहाल

अपनी पहली पारी 427 रन पर खत्म करने के बाद गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने श्रीलंका का हाल बेहाल कर दिया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने इसके बाद लंच तक श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजों निशान मदुशंका (07) और दिमुथ करुणारत्ने (07) को चलता किया। दोनों बल्लेबाज एक ही तरह से गेंद के स्टंप पर खेल बैठे। स्टोन ने करुणारत्ने को पवेलियन की राह दिखाने के साथ टेस्ट में तीन साल बाद विकेट का स्वाद चखा। उन्होंने लंच के बाद पथुम निसंका (12) को पोट्स के हाथों कैच कराया।

End of Feed