England Team: मार्क वुड के फिट होने के बाद इंग्लैंड ने कर दी पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा

England Team: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मार्क वुड पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा।

England Team: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू हो रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। मार्क वुड को खेलने की अनुमति मिल गई है, जो एशेज सीरीज के शुरुआती मुकाबले में नजर आ सकते हैं। इंग्लैंड ने ऑफ स्पिनर शोएब बशीर के साथ पांच तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। इंग्लैंड की ओर से 19 टेस्ट मुकाबलों में 68 विकेट हासिल कर चुके शोएब बशीर इस फॉर्मेट में 50 विकेट निकालने वाले सबसे युवा इंग्लिश गेंदबाज हैं, लेकिन वह जुलाई 2025 में भारत के खिलाफ मुकाबले के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेले हैं। उंगली में चोट की वजह से बशीर इंग्लैंड की टीम से बाहर रहे। इस पिच पर सूखापन है, जिससे बशीर एक प्रमुख दावेदार बन गए हैं।

AUS vs ENG

एशेज 2025 (साभार-ENG X)

सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा, जहां गति और उछाल मिलने की उम्मीद है। ऐसे में मेहमान टीम केवल तेज गेंदबाजी आक्रमण पर निर्भर रहने की अपनी रणनीति पर ही कायम रह सकती है। इंग्लैंड की संभावित टीम में मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स जैसे खिलाड़ी हैं, जो 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। एशेज के इतिहास में साल 1882 से अब तक कुल 345 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 142 मैच अपने नाम किए, जबकि 110 मुकाबलों में इंग्लैंड को जीत नसीब हुई।

End of Feed