PAK vs ENG: पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन, इंग्‍लैंड ने हासिल की विशाल बढ़त

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 08:04 PM IST

Pakistan vs England 2nd test: इंग्‍लैंड की पहली पारी 281 रन के जवाब में पाकिस्‍तान की पहली पारी 202 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्‍लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच ने चार विकेट चटकाए। इसके बाद मेहमान टीम ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्‍टंप्‍स तक 5 विकेट खोकर 202 रन बना लिए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड के बीच दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन का हाल
  • इंग्‍लैंड ने दूसरे दिन स्‍टंप्‍स तक 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए
  • इंग्‍लैंड की कुल बढ़त 281 रन की हुई जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं

मुल्तान: इंग्लैंड (England Cricket team) ने पाकिस्तान (Pakistan Cricket team) की पहली पारी को 202 रन पर समेट कर 79 रन की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां अपनी दूसरी पारी में स्‍टंप्‍स तक 49 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बना लिए हैं। इंग्‍लैंड की कुल बढ़त 281 रन की हो चुकी है जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं। स्‍टंप्‍स के समय हैरी ब्रूक (74*) (Harry Brook) और कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स (16*) (Ben Stokes) क्रीज पर जमे हुए हैं।

stokes

इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान के खिलाफ विशाल बढ़त हासिल की

सीरीज में अब तक आक्रामक बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड की टीम ने दिन के दूसरे सत्र में संभल कर बल्लेबाजी करने के बावजूद पांच अहम विकेट गंवाये। जहां जैक क्रॉली (3) और ओली पोप (4) रन आउट हुए, वहीं बेन डकेट (79), विल जैक्‍स (4) और जो रूट (21) को डेब्‍यूटेंट अबरार अहमद ने अपना शिकार बनाया। अबरार अहमद ने पहली पारी में सात विकेट लिए थे।

End of Feed