Chris Woakes Retirement: भारत के खिलाफ टूटे हाथ से खेलने वाले इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अचानक कहा अलविदा

Chris Woakes Retirement: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टूटे हाथ के साथ बल्लेबाजी करने उतरे क्रिस वोक्स ने अचानक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वे इंग्लैंड के लिए अब एशेज में नहीं खेलने वाले हैं।

Chris Woakes Retirement: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 36 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने 15 साल लंबे करियर का अंत करते हुए सोमवार को यह निर्णय सार्वजनिक किया। इस मौके पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइज़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आधिकारिक बयान जारी किया।

Chris woakes ap

क्रिस वोक्स (फोटो- AP)

चोट ने बिगाड़ा करियर का आखिरी पड़ाव

वोक्स का यह फैसला ऐसे समय आया है जब इस गर्मी में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के दौरान उन्हें कंधे में गंभीर चोट लगी थी। इस चोट के कारण वे लंबे समय तक बाहर रहे और इंग्लैंड की एशेज़ योजनाओं में शामिल नहीं हो सके। हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की ने भी संकेत दिए थे कि वोक्स अब चयनकर्ताओं की पहली पसंद नहीं रहेंगे। ऐसे में उन्होंने संन्यास लेकर आगे बढ़ने का रास्ता चुना।

End of Feed