IND vs ENG: बैजबॉल नहीं! टीम इंडिया को घर पर उसी की भाषा में जवाब देने की फिराक में हैं इंग्लैंड

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 17, 2024, 08:22 PM IST

James Anderson on IND vs ENG Test: भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम धाकड़ तरीके से तैयारी कर रही है। इसी बीच दिग्गज गेदबाज जेम्स एंडरसन ने प्लेइंग 11 को लेकर भविष्यवाणी की है।

James Anderson: इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि उनकी टीम भारत में पारंपरिक रूप से स्पिन की मुफीद परिस्थितियों का सामना करने के तरीके तलाश रही है जिससे उसे मेजबान देश के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में दो स्पिनरों के साथ शुरूआत करने को बाध्य होना पड़ सकता है।

England test team

इंग्लैंड टेस्ट टीम (फोटो- Twitter)

इंग्लैंड के खिलाफ यह श्रृंखला 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू हो रही है जिसके लिए उसके खिलाड़ी अबुधाबी में ट्रेनिंग शिविर में अभ्यास में जुटे हैं। टीम ने अपनी टीम में चार विशेषज्ञों स्पिनरों जैक लीच, रेहान अहमद, टॉम हार्टले और शोएब बशीर को शामिल किया है।

End of Feed