इंग्लैंड के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अचानक किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

दक्षिण अफ्रीकी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर जॉन टर्नर ने पीठ की चोट से तंग आकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से महज 25 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला?

लंदन: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में जन्मे और इंग्लैंड के लिए चार अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने महज 25 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान कर दिया है। टर्नर ने उस वक्त संन्यास का ऐलान किया है जब उनके पास हैम्पशर काउंटी के साथ दो साल का अनुबंध और ईसीबी का डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट भी था। साल 2024 में वेस्टइंडीज दौरे पर टर्नर ने इंग्लैंड के लिए दो वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले थे। जिसमें वो तीन विकेट अपने नाम कर सके।

John Turner

जॉन टर्नर का संन्यास (फोटो क्रेडिट AI Generated)

पिछले साल जून के बाद से नहीं खेली है कोई क्रिकेट

पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण पिछले साल जून के बाद से टर्नर मैदान से दूर ही रहे। वो किसी भी तरह की क्रिकेट इस दौरान नहीं खेल पाए। ऐसे में उन्होंने अपने चोटों से परेशान होकर प्रोफेशनल क्रिकेट को छोड़ने का मुश्किल फैसला किया है। टर्नर यूनीवर्सिटी ऑफ एक्सेटर से इकोनॉमिक्स और फ़ाइनेंस में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में अगली चुनौती की ओर बढ़ने का यह सही समय है।

End of Feed