World Cup 2023: इंग्लैंड ने विश्व कप के पहले मुकाबले में कायम किया अनोखा रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 5, 2023, 07:14 PM IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2023 के पहले मुकाबले में वो कारनामा कर दिखाया जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनसे पहले और कोई नहीं कर पाया।

अहमदाबाद: भारत की मेजबानी में अहमदाबाद में 13वें वनडे विश्व कप का आगाज पिछले बार की विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ हो गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। कीवी गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के आगे इंग्लिश बल्लेबाजों की ज्यादा नहीं चली और सपाट पिच पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन का स्कोर खड़ा कर सकी।

England Cricket team

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

सभी बल्लेबाजों ने छुआ दो अंक का आंकड़ा

इसी दौरान जोस बटलर की कप्तानी वाली टीम ने एक ऐसा कारनाम कर दिखाया जो इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले कभी नहीं हुआ था। टीम के पहले से 11 नंबर तक के सभी बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े को छूने में सफल हुए। आम तौर पर निचले क्रम के बल्लेबाज ऐसा करने में नाकाम रहते हैं लेकिन टॉप से लेकर टेल तक इंग्लैंड के सभी बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े तक पहुंचे। इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी 77 रन की पारी जो रूट ने खेली। वहीं सबसे कम 11-11 रन मोईन अली और क्रिस वोक्स ने बनाए।

End of Feed