England Squad for India Tour: इंग्लैंड ने भारत दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, जाने टीम और पूरा शेड्यूल

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ जनवरी फरवरी में खेली जाने वाली पांच मैच की टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। यहां तक कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के कार्यक्रम के ऐलान से पहले उसके लिए अपनी टीम का भी ऐलान कर दिया है।

लंदन: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने साल 2024 का अंत होने से पहले अपने अगले साल की शुरुआत में होने वाले भारत दौरे और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। ईसीबी ने जोस बटलर को सभी अटकलों को दरकिनार करते हुए सीमित ओवरों की टीम का कप्तान बनाए रखा है। इसके साथ ही बेन स्टोक्स की एक बार फिर सीमित ओवरों की क्रिकेट में वापसी नहीं होने की पुष्टि हो गई है। वनडे और टी20 दोनों टीमों में 15-15 खिलाड़ियों को चुना गया है। यह ब्रेंडन मैकुलम का वनडे और टी20 टीम के हेड कोच के रूप में इंग्लैंड के लिए पहला दौरा भी होगा।

England Cricket team

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (साभार ECB)

टी20 सीरीज का ऐसा है कार्यक्रम (IND vs ENG T20I Series Full Schedule)

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज और तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। टी20 सीरीज का आगाज 22 जनवरी को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में होगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को चेन्नई के एमएस चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के तीसरे मुकाबले में दोनों टीमों की राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में 28 जनवरी को और चौथे मुकाबले में 31 जनवरी को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर भिड़ंत होगी। टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2 फरवरी को खेला जाएगा।

End of Feed