ENG vs WI 3rd T20 Toss Update: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

ENG vs WI Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जा रहा है।आइए जानते हैं इस अहम मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

Who Won the toss today ENG vs WI 3rd T20 Today Match Toss Update: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (England vs West Indies) के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज (10 जून 2025) को खेला जाने वाला है । दोनों टीमों के बीच आज तीसरा टी20 मुकाबला साउथैंप्टन (Southampton) के रोज बॉउल (Rose Bowl) में खेला जाएगा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच इससे पहले खेले गए दोनों टी20 मैच में इंग्लैंड की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है और सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इससे पहले टीम ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में भी 3-0 से शिकस्त थमा दी थी। ऐसे में कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेल रही वेस्टइंडीज की टीम वापसी करना चाहेगी। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम की नजर एक और सीरीज क्लीन स्वीप करने पर होगी। भारतीय समय के मुताबिक तीसरा टी20 मुकाबला आज राज को 11:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 10:30 बजे होगा। इंग्लैंड टी20 टीम की कमान हैरी ब्रुक (Harry Brook) के हाथों में है। वहीं मेहमान वेस्टइंडीज टीम की अगुवाई शे होप (Shai Hope) करते नजर आने वाले हैं। इस मैच में टॉस की खास भूमिका रहने वाली है। आइए जानते हैं कि इस मैच में सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

ENG vs WI 3rd T20 Toss

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज आज का टॉस कौन जीता

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (ENG vs WI 3rd T20 Pitch Report)

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच का आयोजन इंग्लैंड के साउथैंप्टन स्थित रोज बॉउल स्टेडियम में किया जाने वाला है। रोज़ बाउल की सतह दो-गति वाली विकेट रही है, जिसमें 17 टी20आई में पहली पारी का औसत कुल 166 रन रहा है।पहली पारी के दौरान पहले छह ओवरों में रोज बॉउल की पिच अच्छी खेलती है और खेल आगे बढ़ने के साथ धीमी हो जाती है।इस मैदान पर 180-190 का स्कोर जीत का कुल स्कोर हो सकता है, जो कि 17 T20I में से अधिकांश में हुआ है, जिसमें सबसे सफल पीछा 158/4 रहा है।

End of Feed