ENG vs WI Live Telecast: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के दूसरा टेस्ट मुकाबला आज से, कब और कहां देख सकते हैं लाइव, जानिए यहां

England vs West Indies 2nd Test Match Live Telecast, When and Where to Watch in India: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले का आज (18 जुलाई 2024) से होने जा रहा है। यह मुकाबला वेस्टइंडीज के लिए अहम है। सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है। जानिए इस रोमांचक मुकाबले को आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

England vs West Indies 2nd Test Match Live Telecast(Kab Aur Khaa Dekhee ENG vs WI Live Telecast): इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी गुरुवार से शुरू होगा। यह मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पारी और 114 रन से पटखनी दी थी। दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम नई रणनीति के साथ सीरीज को बराबर करने की कोशिश में उतरेगी। इस मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन खेलते नजर नहीं आएंगे, क्योंकि उन्होंने विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

ENG vs WI 2nd Test

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला आज से। (फोटो- England Cricket/Windies Cricket Twitter)

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11

बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड, शोएब बशीर।

End of Feed